{"_id":"5b20122f4f1c1b6c4d8b62e1","slug":"191528828463-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
शांतिभंग की आशंका में चालान
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटराड़ी में पप्पू और मांगा पक्ष आपस में झगड़ रहे थे। कोतवाली पुलिस ने दोनों लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। पुलिस ने दोनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
ऋण पास नहीं होने पर जान देने की धमकी दी
शामली। मंडी मार्शगंज शाखा के मैनेजर रंजीत कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके यहां एक व्यक्ति की ऋण के आवेदन के लिए फाइल लंबित है। आरोप है कि आरोपी ऋण पास करने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि सोमवार को धमकी दे गया कि या तो मेरा ऋण पास करो नहीं तो मै आत्महत्या कर लूंगा और इसकी जिम्मेदारी बैंक मैनेजर की होगी। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है।
पशु चोरी का प्रयास करते हुए पकड़ा
शामली। क्षेत्र के गांव लांक निवासी रवि शर्मा के घेर में एक युवक पशुओं की चोरी करने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान शोरशराबा होने पर लोग जाग गए और आरोपी को मौके से पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक चांद को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। देर रात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।