फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   टीएम बदलकर ठग ने निकाले 16 हजार

टीएम बदलकर ठग ने निकाले 16 हजार

Mon, 27 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
टीएम बदलकर ठग ने निकाले 16 हजार
कैराना।
विज्ञापन

गांव झाड़खेड़ी निवासी जगबीर ने तहरीर देकर बताया कि उसका खाता कस्बे के पीएनबी में है। कुछ दिन पहले एटीएम मशीन पर कार्ड लगाते समय किसी अज्ञात युवक से उसका कार्ड धोखे से बदल लिया। शनिवार को उसके मोबाइल पर आए मेसेज से उसे पता चला कि ठग ने उसके खाते से तीन बारी में 10 हजार रुपये, छह हजार रुपये और 500 रुपये निकाल लिए। उसने बैंक शाखा में पहुंचकर मैनेजर से मिलकर अपना कार्ड बंद कराया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।


खेत मालिक को पीटा
कैराना। सोमवार को गांव इस्सोपुर खुरगान निवासी मोसीन ने तहरीर देकर बताया कि उसके खेत पर खड़े दो पेड़ों को गांव के ही चार युवकों ने काट दिया। इस बात का उसे पता चला तो उसने पेड़ काटने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि एक आरोपी ने उस पर फायर भी कर दिया। इसमें वह बाल बाल बच गया। शोर की आवाज सुनकर मौके पर अन्य ग्रामीण आ गये। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed