{"_id":"59fb68d64f1c1bc9678b91f3","slug":"191509648598-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमे की रंजिश में युवक को पीटकर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकदमे की रंजिश में युवक को पीटकर घायल किया
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
घर में घुसकर हमला करने के आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के युवक को घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी नईम पर चार दिन पूर्व मोहल्ले के ही तीन आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया था। नईम के भाई नदीम ने मोहल्ला आलकलां निवासी कादिर, तैय्यब और रियासत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, बृहस्पतिवार को आरोपियों ने मुकदमे की रंजिश के चलते मुकदमे के वादी नदीम को मोहल्ले में जाते समय घेर लिया और पीटकर घायल कर दिया। नदीम ने कोतवाली पहुंचकर तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तैय्यब को कांधला बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बच्चों के विवाद में परिवार पर हमला
कैराना। कोतवाली क्षेत्र स्थित आर्यपुरी देहात में बृहस्पतिवार दोपहर बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर पड़ोसियों ने हमला करके मुनीजा, अफरोज, जुनैबा, फरहान और सोनू को घायल कर दिया। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलो को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। बाद में पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।