{"_id":"59bc27794f1c1b1d688b4d88","slug":"191505503097-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में जाने वाली छात्राओं पर गड़ी रहती है मनचलों की निगाहें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेजों में जाने वाली छात्राओं पर गड़ी रहती है मनचलों की निगाहें
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कांधला में शरारती तत्वों द्वारा स्कूल बस का पीछा करने की घटना महज उदाहरण है। जिले में ऐसे शरारती तत्व विभिन्न मार्गों पर मंडराते हैं। स्कूल कॉलेज आने जाने वाली छात्राओं का पीछा किया जाता है। ऐसे में एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
दो दिन पूर्व ही बनत स्थित सेंट आरसी हायर एजूकेशन कॉलेज के प्रधानाचार्य ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कहा था कि कॉलेज की छुट्टी के दौरान बाइक सवार असामाजिक तत्व कॉलेज गेट के आसपास मंडराते हैं तथा छात्राओं को घूरते हैं। इससे किसी भी समय घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं, शहर के फव्वारा चौक के पास कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्या ने भी शामली कोतवाली पुलिस से शिकायत कर इसी तरह का आरोप लगाया था। वहीं, इसके अलावा भी शहर में विभिन्न स्थानों पर बाइक सवार युवकों द्वारा कॉलेज के आसपास मंडराने की बातें सामने आती रही हैं। सवाल यह है कि प्रदेश सरकार ने मनचलों पर अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने की वजह से इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है।
कोचिंग सेंटरों के आसपास रहती ही भीड़
शहर में कई स्थानों पर कोचिंग सेंटर हैं। इनमें सीबी गुप्ता कालोनी, आर्यपुरी और एमएसके रोड पर कोचिंग सेंटरों के आसपास युवकों की भीड़ लगी रहती है। चार दिन पूर्व ही शामली के नया बाजार निवासी छात्रा के साथ कोचिंग को जाते समय छेड़छाड़ कर कर दी गई थी। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने आरोपी मनचले की धुनाई की थी। तीन दिन पूर्व नगर के गांधी चौक के पास कुछ मनचले कोचिंग से घर जा रही छात्राओं का पीछा कर रही थी। जिस पर दुकानदारों ने विरोध किया था, लेकिन आरोपियों ने दुकानदारों को पीट दिया था। मामले में शिकायत पुलिस को की गई थी।
विज्ञापन
यह स्थान है संवेनदशील
शहर में आर्यपुरी, वर्मा मार्केट, हनुमान धाम के पास, शांति नगर, मिल रोड, माजरा रोड आदि पर छात्राओं का आना-जाना लगा रहता है। इन्हीं जगहों पर अक्सर मनचले छात्राओं के आगे-पीछे मंडराते हुए पाये जाते है, पुलिस द्वारा इन स्थानों पर सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी लगाए गए और चेकिंग की गयी, बावजूद इसके अभी भी छेड़खानी की घटनाएं कम नहीं हो रही है।
एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा जगह-जगह चेकिंग कराई जा रही है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी नजर रख रहे हैं और मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। -- एके सिंह, सीओ सिटी