फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कुड़ाना के ग्रामीण पहुंचे कलक्ट्रेट

कुड़ाना के ग्रामीण पहुंचे कलक्ट्रेट

Fri, 16 Jun 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
कुड़ाना के ग्रामीण पहुंचे कलक्ट्रेट
नाले की खुदाई व सफाई कराने की मांग
विज्ञापन

शामली। कुड़ाना गांव में नाला सफाई न होने के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई न होने की वजह से नाले का गंदा पानी रास्ते पर फैल रहा है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना है। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देकर नाला खुदाई और सफाई कराने की मांग की है।

बृहस्पतिवार को शामली क्षेत्र के कुड़ाना गांव के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मिलकर ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि गांव में नाले की काफी समय से सफाई नहीं हुई है, जिस कारण नाले का गंदा पानी रास्ते पर फैला रहता है। बरसात के मौसम को देखते हुए नाले की सफाई व खुदाई कराई जानी आवश्यक है। इस संबंध में ग्राम प्रधान से भी मांग कर चुके है। ग्राम प्रधान नाले की सफाई का आश्वासन देकर टाल देता है। ग्रामीणों ने बरसात से पूर्व नाले की सफाई और खुदाई कराए जाने की मांग की है। इस दौरान शैलेंद्र मलिक, रणवीर सिंह, राकेश कुमार, अनिल, अवधेश, तेजपाल, बाबूराम, संजीव मलिक, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र मलिक, नैन सिंह, कृष्णपाल मलिक, देशराज, राहुल, इंदल, तुलसीराम, जसवीर सिंह, राजपाल, रामकिशन, महावीर, हुकुम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed