{"_id":"594186824f1c1b7a738b4680","slug":"191497466498-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किशोरियों का बहला फुसलाकर अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किशोरियों का बहला फुसलाकर अपहरण
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। थाना क्षेत्र से दो किशोरियों के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। दोनों ही मामलों में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस जांच करने में लगी है।
बुधवार को गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार सहित पंजाब में रहती है। 15 दिन पूर्व अपने गांव में अपने पुश्तैनी मकान की मरम्मत कराने के लिए आई थी। साथ में उसकी पोती (16) भी आई थी, जो बाजार से सामान खरीदने के लिए जाने के बाद लापता हो गई। महिला का आरोप है कि गांव का आरोपी उसकी पोती को बहला फुसलाकर अगवा करके ले गया है। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
उधर, कस्बा झिंझाना निवासी कक्षा 10वीं की छात्रा लापता हो गई। छात्रा के परिजनों ने तहरीर देकर एक युवक पर बहला फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए पकड़ा है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्दी ही लड़कियों को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।