फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घुड़चढ़ी में मारपीट, एक घायल

घुड़चढ़ी में मारपीट, एक घायल

Fri, 17 May 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
घुड़चढ़ी में मारपीट, एक घायल
थानाभवन। गांव नौजल निवासी सुनील पुत्र रामकिशन की बृहस्पतिवार की रात को घुड़चढ़ी कार्यक्रम चल रहा था। इसी समय उनके परिवार के दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस समय तो परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों पक्षों में बीच बचाव करा दिया। लेकिन, नाच-गाने के दौरान फिर से दोनों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष से युवक शत्रु घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घायल ने मेडिकल के बाद थाने में तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन


24 बोतल देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
थानाभवन। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को पुलिस कादरगढ़ चौकी के समीप स्थित मारुखेड़ी गांव में चेकिंग कर रही थी। इसी समय पुलिस को एक संदिग्ध युवक बाइक पर आता हुआ दिखा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी मौके से भागने लगा। लेकिन, कुछ दूर जाते ही पुलिस ने भूषण निवासी मारुखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 24 बोतल देसी शराब बरामद की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed