{"_id":"5cb60f0abdec22142f01c227","slug":"181555435274-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सभासद सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन सभासद सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना (शामली)। सीमेंट व्यापारी से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने और दुकान व घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने, ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करने पर पुलिस ने नगर पालिका के तीन सभासदों सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से भी सात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मोहल्ला आलखुर्द निवासी मोहसिन ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया कि वह खुरगान रोड पर सीमेंट की दुकान करता है। आरोप है कि तीन भाइयों गय्यूर, नसीम और राशिद निवासी मोहल्ला बिसातियान, मुरसलीन और उसका भाई वासिल निवासीगण मोहल्ला आलखुर्द, फुरकान निवासी मोहल्ला इकरामपुरा तथा नदीम निवासी खुरगान रोड ने उससे दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर सोमवार देर शाम आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। उस पर तमंचे तान दिए और वहां खड़े ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपियों ने उसके घर में घुसकर भी मारपीट की। इसमें वह और उसका भाई घायल हो गया। आरोपियों में गय्यूर, मुरसलीन व फुरकान पालिका सभासद है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध रंगदारी, बलवा, मारपीट धमकी देना सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही बताया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष की महिला जरीफा निवासी मोहल्ला बिसातियान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार की रात आठ बजे वह अपने घर पर थी। आरोप है कि तीन भाइयों मोहसिन, भूरा और कासिम निवासीगण मोहल्ला बिसातियान, चार भाइयों इरफान, आरिफ, सादा तथा पप्पू निवासीगण मोहल्ला आलखुर्द ने घर में घुसकर उसके पुत्रों के साथ लाठी-डंडों, धारदार हथियार तलवार, सरिये से मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों की गहनता के साथ जांच शुरू कर दी है।