{"_id":"5c7d6169bdec2214107cf70f","slug":"181551720809-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत कर्मियों से मारपीट, थाने में तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानाभवन। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने दो युवकों पर पंचायत कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला छिपियान तीरगरान चौक पर दो युवक अवैध रूप से सरकारी सड़क और नाली पर निर्माण कर रहे थे। आसपास के लोगों ने नगर पंचायत में शिकायत की। नगर पंचायत कर्मचारी संजय कुमार, वसीक अहमद, मनीष कुमार व महफूज अली मौके पर पहुंचे और उक्त लोगों को अवैध निर्माण रोकने को कहा। आरोप है कि इस पर दोनों युवकों ने पहले तो नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने लगे। ईओ ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।