फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   -शराब ब्रिकी की वायरल वीडियो निकली छह माह पुरानी

-शराब ब्रिकी की वायरल वीडियो निकली छह माह पुरानी

Tue, 26 Feb 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
-शराब ब्रिकी की वायरल वीडियो निकली छह माह पुरानी
कैराना। सोशल मीडिया पर अवैध शराब की बिक्री करने से संबंधित वीडियो वायरल होने पर देर शाम आबकारी और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाकर कई घरों को खंगाला, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आबकारी निरीक्षक का दावा है कि वायरल वीडियो छह माह पुरानी है। छापेमारी के दौरान आबकारी ने पंफलेट बांटकर लोगों को शराब से नुकसान के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया पर अवैध शराब की बिक्री संबंधी एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक महिला पुलिस पर ही सवाल खड़ी करती हुई नजर आ रही है। इसके बाद शाम के समय आबकारी निरीक्षक बीएस बघेल ने आबकारी एवं पुलिस टीम के साथ मोहल्ला लालकुआं में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई मकानों की चेकिंग की गई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं, आबकारी की ओर से लोगों को शराब के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से पंफलेट भी वितरित किए गए। पंफलेट में अवैध शराब बिक्री करने वालों की शिकायत के लिए विभागीय अधिकारियों के नंबर भी लिखे हुए हैं। आबकारी निरीक्षक बीएस बघेल ने बताया कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसकी जांच-पड़ताल में पता चला है कि वह लगभग छह माह पुरानी है, क्योंकि मौके पर जाकर यह भी साफ हो गया है कि जिस मकान की वह वीडियो है, उस मकान का पुराना गेट तोड़कर नया बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed