फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गोवंश के मीट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

गोवंश के मीट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

Fri, 01 Feb 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
गोवंश के मीट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने मीट सप्लाई करने जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 किलो मीट बरामद किया है।

कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टैंड पर कुछ लोग गोवंश का मीट लेकर पानीपत सप्लाई करने जा रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड से एक आरोपी असलम निवासी बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब 50 किलो मीट बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इस धंधे में हाजीपुरा मोहल्ला निवासी मुस्तकीम, इंतजार और रिजवान भी शामिल हैं। उन लोगों के कहने पर वह इस मीट को पानीपत में एक होटल पर सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे फरार हो गए। पकड़ा गया असलम ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से शामली में रहता है और यहां पर रिक्शा चलाने का काम करता था। वह मजदूरी के लालच में आकर इस मीट सप्लाई करने जा रहा था। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी असलम से पूछताछ की और कोतवाली प्रभारी को इस मामले में फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed