फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दुकान में चोरी करते युवक को रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा

दुकान में चोरी करते युवक को रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Sun, 23 Dec 2018 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
दुकान में चोरी करते युवक को रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा
शामली। अजंता चौक के पास दुकान में चोरी करते हुए एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड नानूपुरा निवासी महबूब ने तहरीर देकर बताया कि वह अजंता चौक के समीप फल की दुकान करता है। उनकी दुकान में डेढ़ दो माह के अंतर पर कई बार चोरी हो चुकी है, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था। इसके बाद उसने रात में दुकान की निगरानी करनी शुरू कर दी थी। शनिवार रात करीब साढ़े तीन बजे वह दुकान पर पहुंचा, तो उसने दुकान में चोरी करते हुए युवक को देख लिया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। महबूब ने बताया कि उनकी दुकान से अब तक लगभग पांच हजार रुपये व लगभग 40 हजार रुपये के फल चोरी हो चुके हैं। उधर, अजंता चौक पर चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से छुरी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी सुधीर निवासी लिलौन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed