{"_id":"5c0816a6bdec2241885d5174","slug":"181544033958-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोट पर बढ़ी धड़कनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोट पर बढ़ी धड़कनें
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कस्बे में अल्ट्रासाउंड सेंटर से गलत रिपोर्ट देने का एक मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार ने अन्य सेंटर पर जब जांच कराई तो वहां रिपोर्ट सही आई। जिसके बाद उक्त सेंटर पर पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की है।
मोहल्ला गुली छड़ियान निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ बुधवार दोपहर कोतवाली कैराना पहुंचा। बताया कि उसने सात माह की गर्भवती पत्नी का हाल ही में एक प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि गर्भस्थ शिशु की दिल की धड़कन रुकी हुई है और उसका दिल फैल चुका है। जिसके बाद पूरा परिवार में सदमे में आ गया। बुधवार को फिर से वह अपनी पत्नी को लेकर शामली में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचा। जहां जांच के बाद गर्भस्थ बच्चे को सही बताया गया। उसने पानीपत में भी अल्ट्रासाउंड कराया। वहां भी रिपोर्ट सही आई। पीड़ित ने पुलिस से अल्ट्रासाउंड सेंटर के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। उधर, एसएसआई भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामला स्वास्थ्य विभाग का होने के चलते पीड़ित को सीएमओ कार्यालय में शिकायत करने को कहा गया है।