फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हरियाणा के शराब ठेकेदार समेत चार दबोचे

हरियाणा के शराब ठेकेदार समेत चार दबोचे

Fri, 16 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के शराब ठेकेदार समेत चार दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। झिंझाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा के शराब ठेकेदार समेत चार युवकों को दबोच लिया। इनके पास से पिस्टल और तमंचा मिला है, जो कैराना से खरीदे गए हैं। पुलिस केे मुताबिक चारों कारोबारी प्रतिद्वंद्विता के चलते किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने चारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष ओपी चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम दरोगा रविंद्र सिंह टीम के साथ मेरठ-करनाल हाईवे पर गाडी वाला चौराहे के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक बोलेरो सवार चार युवकों को रुकवा लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्टल और एक तमंचा मिला। पुलिस चारों को बोलेरो सहित थाने लेे आई और पूछताछ की। इंस्पेक्टर के अनुुसार पकड़े गए युवकों में हरियाणा के जिला कैथल के जोनी निवासी बदसूई थाना चीका, गाड़ी चालक प्रवीण निवासी दांड, सुनील निवासी कालरम थाना कलायत और जिला जिंद के कुलदीप निवासी धनौरी थाना गढ़ी है। कुलदीप शराब का ठेकेदार है। उसके करनाल क्षेत्र में शराब के ठेके चल रहे हैं। वहां पर कुछ लोग अवैध ढंग से शराब लाकर बेच रहे हैं। इस कारण उसका काम प्रभावित हो रहा है। कुलदीप ऐसे लोगों को ही सबक सिखाने की तैयारी में था। इसी के चलते उसने कैराना के एक युवक से 40 हजार रुपये में यह हथियार खरीदे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि बोलेरो और तमंचा, पिस्टल और चाकू को सीज कर दिया गया है। चारों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन

... तो मचा देते खून खराबा
झिंझाना। पुलिस के अनुसार पकड़े गए हरियाणा के युवकों ने बताया कि उनकी शराब के कारोबार में अपने विपक्षियों से प्रतिद्वंद्विता चल रही है। उन्हें सबक सिखाने को हथियारों की जरूरत थी। कैराना के एक युवक से पकड़े गए जोनी की दोस्ती थी। जानी ने ही कुलदीप को कैराना निवासी युवक से हथियार खरीदने की सलाह दी थी। इसी वजह से ये लोग कैराना से उस युवक से हथियार खरीदकर ला रहे थे। खास बात यह है कि जिस बोलेरो में यह लोग सवार थे, वह पांच साल के लिए हरियाणा के विद्युत निगम में संविदा पर अनुबंधित है। पकड़ा गया प्रवीण इसका मालिक है और वह स्वयं इसे चलाता है। सभी आरोपी बीस से तीस साल की उम्र के है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की मुखबिर की सूचना सटीक पर इन लोगों को पकड़ा गया है। यदि ये लोग नहीं पकडे़ जाते तो हरियाणा के करनाल में एक बड़ी घटना को अंजाम देते। इनमें से किसी का भी कोई पुराना आपराधिक इतिहास अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed