{"_id":"5bb11577867a557fe3049332","slug":"181538332023-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर हंगामा
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
शामली । आरके इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर रविवार को हंगामा हो गया। नामांकन पत्र जमा करने और चुनाव चिह्न आवंटन के बाद चुनाव अधिकारी ने एक पक्ष से 12 में से 11 नामांकन पत्र जांच में निरस्त कर दिए। इस पर लोगों ने हंगामा करते हुए चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी तथा चुनाव अधिकारी पर दूसरे पक्ष के दबाव में नामांकन निरस्त करने का आरोप लगाया। इस कॉलेज की प्रबंध समिति का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने चुुनाव कराने का निर्देश दिया था। इसी के चलते कॉलेज द्वारा 21 सितंबर को चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था। चुनाव के लिए मतदान सात अक्तूबर को होना था। आरडी इंटर कॉलेज सिक्का के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य धर्मवीर राणा को चुनाव अधिकारी और शीशराम को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
रविवार को कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया दोपहर 12 बजे तक चली। सतेंद्र वर्मा और ब्रह्म सिंह के पैनल की तरफ से 12 पदों के लिए 26 सदस्यों ने नामांकन पत्र जमा कराए, जिसमें सतेंद्र वर्मा पैनल से विनय, नारायण सिंह, देशपाल, चंद्रबली, योगेंद्र, महक सिंह, रिछपाल, रामनिवास, जीतपाल, जगदीश, वेदपाल और अशोक ने नामांकन किया। वहीं, ब्रहम सिंह पैनल से भगत सिंह, सतपाल, जवाहर सिंह, हरपाल, जयपाल, नरेंद्र, धर्मपाल, ब्रहम सिंह, अमरपाल, वेद सिंह, महाराज सिंह, अनिल कुमार व विजयपाल सिंह ने नामांकन पत्र जमा किया। इसके बाद अपराह्न दो बजे तक नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया हुई। चुनाव अधिकारी द्वारा नाम और चुनाव चिह्न की सूची कॉलेज के गेट चस्पा करा दी, जिसमें सतेंद्र वर्मा पैनल को उगता हुआ सूरज का चुनाव चिह्न आवंटित किया, जबकि ब्रह्म सिंह पैनल को कार का चुनाव चिह्न दिया गया। कुछ समय बाद ही चुुनाव अधिकारी धर्मवीर राणा ने नामांकन पत्रों में खामियां मिलने पर सतेंद्र वर्मा पैनल के 11 सदस्यों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। इसके बाद कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। देवराज सिंह, उमेश, शिवाच मलिक, विनय योगेंद्र आदि ने चुनाव अधिकारी पर दूूसरे पैनल से अवैध धन लेकर नामांकन पत्र खारिज करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम से करने और हाईकोर्ट में मुकदमा डालने की चेतावनी दी है। वहीं, चुुनाव अधिकारी धर्मवीर राणा का कहना है कि एक सदस्य अशोक कुमार का नामांकन पत्र सही मिला, जिसने चुुनाव लड़ने से मना कर दिया। अन्य 11 सदस्यों ने नामांकन पत्र में पद का नाम नहीं लिखा था। इस कारण नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में सात अक्तूबर को मतदान होना था, लेकिन अब एक ही पैनल के प्रत्याशी रह गए हैं। इसके चलते निर्धारित समय सात अक्तूबर को प्रबंध समिति के चुनाव की रिपोर्ट बनाकर जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी जाएगी।
महत्वपूर्ण
एक पक्ष 12 में से 11 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए
दूसरे पक्ष के दबाव में आकर नामांकन निरस्त करने का आरोप
शामली आरके इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का होना था चुनाव