{"_id":"5b3143e84f1c1bb06e8b9cad","slug":"181529955304-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की केंटीन में युवक से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की केंटीन में युवक से मारपीट
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की कैंटीन में युवक से मारपीट
शामली। शहर में धीमानपुरा के पास शराब ठेके की कैंटीन में युवक से मारपीट कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक की डाक्टरी कराने के बाद जांच प्रारंभ कर दी है।
सोमवार को गांव सिंभालका निवासी युवक धीमानपुरा के पास दुकान से शराब खरीदने गया। आरोप है कि वहां कैंटीन संचालक और उसके साथियों ने युवक के साथ किसी बात पर विवाद होने पर गालीगलौज की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाकर डाक्टरी कराई। घायल युवक की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
हत्यारोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग
शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ निवासी पंकज की हत्या का तीन महीने बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है और न ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पंकज के पिता सहेंद्र ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है। सहेंद्र का कहना है कि उसके बेटे पंकज की गत चार मार्च को हत्या करके शव को आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया था। वारदात के संबंध में आदर्श मंडी थाने में आरोपी महफूज निवासी थानाभवन और सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जांच के नाम पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की और इतना लंबा समय बीतने के बावजूद पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। सहेंद्र ने मांग की है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कराया जाए।