{"_id":"5b2bfae44f1c1b684d8b7a76","slug":"181529608932-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना के तांत्रिक ने गुजरात में की ठगी, तलाश में पहुंची गुजरात पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैराना के तांत्रिक ने गुजरात में की ठगी, तलाश में पहुंची गुजरात पुलिस
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना।
क्षेत्र के एक तांत्रिक ने गुजरात के परिवार से पौने तीन लाख रुपये ठग लिये और फरार हो गए। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गुजरात पुलिस ने कैराना में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
क्षेत्र निवासी एक युवक तांत्रिक क्रियाएं करता है। कई माह पूर्व वह गुजरात के पालमपुर में गया हुआ था। वहां पर उसने एक परिवार को तंत्र विद्या की जानकारी होने की बात कहते हुए अपने झांसे में ले लिया। परिवार को करोड़ों रुपयों का फायदा कराने की बात कहते हुए दो लाख 80 हजार रुपये ले लिए थे। काफी दिन बाद तक भी जब पीड़ित युवक को फायदा नहीं हुआ तो उसे तांत्रिक पर शक हुआ। उसने तांत्रिक को ढूंढा तो उसका कुछ पता नहीं लगा। जिसके बाद पीड़ित ने गुजरात पुलिस में कैराना निवासी आरोपी तांत्रिक के खिलाफ शिकायत कर दी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी तांत्रिक को तलाश रही है। बुधवार की शाम गुजरात के थाना पालमपुर के एसआई टीजे देसाई ने टीम के साथ कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने कोतवाली में अपनी आमद दर्ज कराई। उसके बाद गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद गुजरात पुलिस लौट गई।