{"_id":"5acfa05a4f1c1b823d8b4c46","slug":"181523556442-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपट्टा मारकर व्यापारी के 50 हजार छीन गया बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झपट्टा मारकर व्यापारी के 50 हजार छीन गया बदमाश
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
कैराना। बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रहे दाल व्यापारी को धक्का देकर एक बदमाश ने गिरा दिया। इस दौरान थैले से गिरी 50 हजार रुपये की गड्डी को बदमाश उठाकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे दाल फैक्ट्री के मालिक राजेंद्र प्रसाद ने पंजाब नेशनल बैंक से 70 हजार रुपये निकाले और थैले में रख कर घर टीचर कॉलोनी पहुंचा। व्यापारी ने जैसे ही अपने मकान का गेट खुलवाना चाहा तो एक बदमाश ने रुपयों से भरे थैले पर झपट्टा मार दिया। इससे थैला जमीन पर गिर गया और थैले से पांच-पांच सौ की एक गड्डी तथा सौ-सौ की दो गड्डी थैले से निकलकर बाहर गई। इसके बाद बदमाश ने व्यापारी धक्का मारा और वहां से पांच-पांच सौ के नोटों की 50 हजार की गड्डी उठाकर भाग गया। सूचना पर डायल-100 पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाश की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी की फुटेज निकलवाई तो उसमें बदमाश का चेहरा सामने आ गया। वह बैंक के अंदर से ही व्यापारी के पीछे चलने लगा था। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश की जा रही है।