{"_id":"5a98332c4f1c1bc65c8b526f","slug":"181519924012-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद हुए लड़का-लड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद हुए लड़का-लड़की
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
शामली। एक मोहल्ला निवासी किशोरी और उसकी बुआ का लड़का दस दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में उस वक्त लापता हो गए थे। जब किशोरी की मां दोनों को शाहदरा जाने के लिए ट्रेन में बैठाकर घर चली थी। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने युवक सहित उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उधर युवक के परिजनों ने भी किशोरी के परिजनों पर किशोर के अपहरण का आरोप लगाया था। मामले में जीआरपी दोनों की तलाश कर रही थी बुधवार की रात जीआरपी ने दोनों किशोरी और युवक को दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। जीआरपी किशोरी के बयान दर्ज कराएगी। उसके बाद किशोरी बयान दर्ज कराएगी।
जेठ पर दुष्कर्म का मुकदमा
शामली। थाना आदर्शमंडी क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी छह साल पूर्व जलालाबाद निवासी अनवार के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले शुरू से ही दहेज के लिए उसको परेशान करते थे। जिसके बाद उसको मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद वह अपने मायके रह रही थी। आरोप है कि महिला का जेठ उसके घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी पति अनवार और मकबूल सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।