फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   धोखाधड़ी कर महिला के खाते से निकाले 25 हजार रुपये

धोखाधड़ी कर महिला के खाते से निकाले 25 हजार रुपये

Fri, 16 Feb 2018 12:31 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर महिला के खाते से निकाले 25 हजार रुपये
धोखाधड़ी कर महिला के खाते से निकाले 25 हजार रुपये
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। ठग ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर महिला से एटीएम का कोड पूछ लिया और खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित महिला ने झिंझाना थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कस्बा झिंझाना निवासी उर्मिला ने बृहस्पतिवार को थाना झिंझाना पहुंचकर तहरीर दी। महिला ने बताया कि बुधवार को उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक मैनेजर बताया और कहा कि तुम्हारे एटीएम कार्ड की वैधता समाप्त हो गई है। यदि वैधता बढ़ानी है, तो अपने एटीएम का कोड और आधार नंबर बताओ। महिला उसके झांसे में आ गई और एटीएम कार्ड का कोड बता दिया। कुछ देर बाद ही मोबाइल फोन पर 25,330 रुपये खाते से निकलने का मेसेज आया। इसके बाद महिला को पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है। महिला ने उसी नंबर पर कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी
झिंझाना (शामली)। बैंक से लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी कर ली गई। महिलाओं ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अलीनगर निवासी सुशीला, बोहती, लोकेश, बीरमति, मुकेश और करेसना आदि ने बृहस्पतिवार को मेरठ-करनाल हाईवे स्थित बिड़ौली बस स्टैंड से एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। महिलाओं ने बताया कि उक्त युवक गांव सूबरी का रहने वाला है। आरोप है कि एक साल पूर्व उनके गांव में आकर आरोपी ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर एक हजार से पांच हजार रुपये तक वसूले थे। इसके बाद किसी भी महिला को बैंक से ऋण नहीं मिला, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। आरोपी युवक काफी दिन से अपने गांव में भी नहीं आ रहा था, जिसके चलते महिला उसको तलाश करने में लगी हुई थीं। वहीं, थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि महिलाओ की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में पूछताछ की जा रही है।


किशोरी से छेड़छाड़
झिंझाना (शामली)। गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री बृहस्पतिवार को खेत की तरफ जा रही थी। आरोप है कि गांव के एक युवक ने उसे बदनीयती से दबोच लिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देखकर आरोपी युवक भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed