फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सात माह, तीन हमले, सुराग नहीं लगा पाई खाकी

सात माह, तीन हमले, सुराग नहीं लगा पाई खाकी

Sat, 30 Sep 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
सात माह, तीन हमले, सुराग नहीं लगा पाई खाकी
शामली।
विज्ञापन

शहर की स्किन रोग विशेषज्ञ के क्लीनिक पर सात माह में तीन बार हमला किया गया और एक कॉल कर धमकी दी गई। मामले में चार मुकदमे भी दर्ज हुए, लेकिन एनकाउंटर और मुठभेड़ में बदमाशों की कमर तोड़ रही खाकी इस मामले में गच्चा खा रही है। महीनों बीतने के बाद भी खाकी जांच वहीं की वहीं है।
डाक्टर रुचि गोयल और डाक्टर गौरव गोयल के क्लीनिक पर आठ मार्च को पहला हमला किया गया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद क्लीनिक के बाहर से ही डाक्टर रुचि गोयल के गले से चेन लूट ली थी। इस मामले में भी आज तक कोई कार्रवाई पुलिस नहीं कर पाई है। तीसरा मामला तीन माह पूर्व का है, जिसमें महिला डाक्टर के क्लीनिक पर कॉल करके रुपये रंगदारी मांगी गयी। इसकी भी जांच आज तक जारी है। तीनों मामलों की जांच पुलिस द्वारा की गई। मगर, नतीजा यह रहा कि आज तक तक एक भी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। बृहस्पतिवार की शाम हुई डाक्टर परिवार के साथ यह चौथी घटना है, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन


वाह रही पुलिस, एक मामले में लगा चुकी है एफआर
आठ मार्च को सिंभालका निवासी एक युवक ने डाक्टर रुचि गोयल के पास जाकर उनको तमंचा दिखाकर धमकी दी थी। इस मामले में डाक्टर के पति गौरव गोयल की ओर से एक नामजद समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। इस मामले में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी की दंपति से शिकायत
पीड़ित दंपति द्वारा पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इसकी शिकायत की थी। जिसमें जांच के आदेश हुए थे।


आईएमए ने बैठक आयोजित कर जताई चिंता
डाक्टर दंपति के क्लीनिक पर हमला करने की घटना से नाराज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन शामली की एक बैठक डाक्टर रुचि गोयल के आवास पर हुई। बैठक में दंपति पर लगातार किए जा रहे हमले के प्रति निंदा की गयी। आईएमए के डाक्टरों ने चेतावनी दी कि जल्द ही बदमाशों को नहीं पकड़ा गया तो मामले में चिकित्सक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही इसमें हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
- एएसपी जगदीश शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed