{"_id":"59ce9d484f1c1bc0538b5053","slug":"181506712904-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों मृत मिला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों मृत मिला युवक
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी तथा एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
मुजफ्फरनगर के मोहल्ला लद्दा वाला निवासी वसीम (25) की ढाई साल पहले मुजफ्फरनगर निवासी गुलिस्ता से शादी हुई थी। वसीम कंडेला फैक्ट्री में मजदूरी करता था। कैराना में ब्लॉक के पास एक मकान किराए पर लेकर रह रहा था, जबकि वसीम की मां हजरा अपने तीन छोटे बेटों के साथ कंडेला में रह रही थीं। बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे वसीम कंडेला फैक्ट्री से आकर अपने घर पर सो गया था। शुक्रवार सुबह पांच बजे वसीम की पत्नी गुलिस्ता ने कंडेला अपनी सास को फोन करके बताया कि उसके पति ने रात में ज्यादा शराब पी ली थी। उसे रात में खून की उल्टी भी हुई तथा अब उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन कैराना पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। मृतक वसीम कमरे में पलंग के बराबर में नीचे पड़ा हुआ था। मृतक के पैरों व आंख पर चोट के निशान थे। मृतक की गर्दन पर गहरे नील पड़े हुए थे तथा गर्दन सूज गई थी तथा नाक से खून आ रहा था। बाद में मृतक की मां हजरा की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक की पत्नी व मकान के पास स्थित एक ढाबा संचालक के बेटे को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। मृतक की पत्नी व एक युवक से पूछताछ की जा रही है।
बार बार बयान बदल रही महिला
वसीम का निकाह उसकी ही बुआ की लड़की के गुलिस्ता साथ हुआ था। गुलिस्ता बार बार पुलिस के सामने अपना बयान बदल रही थी। पहले उसने बताया कि वसीम ने शराब पी रखी थी तथा उसको खून की उल्टी हुई। बाद में उसने बताया कि वसीम को भूत-प्रेत का साया बताकर बहकी बहकी बातें कर रहा था।