{"_id":"59b0407b4f1c1bfa7f8b4788","slug":"181504723067-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरियां लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ंदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरियां लापता
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों ने दोनों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार सुबह चार बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी का गांव तथा रिश्तेदारियों में तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। आरोप है कि उसके बाद एक युवक ने उसको कॉल करके उसकी बेटी से दो दिन के अंदर कोर्ट मैरिज करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने अज्ञात युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। दूसरा मामला गांव गंदराऊ का है। यहां से भी एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस उक्त मामले में जांच कर रही है।
शांतिभंग की आशंका में चालान
कैराना। बुधवार सुबह मोहल्ला इकबालपुरा में जमीन व मकान के बंटवारे के विवाद में पूर्व सभासद नसीम व आशिक, शमीम तथा इसराइल के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान इसराइल मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने नसीम, आशिक व शमीम का शांति भंग की आशंका के चलते चालान कर दिया। उधर, एक दूसरे मामले में अपनी मां के साथ झगड़ा करने पर पुलिस ने रामड़ा निवासी शहजाद का शांतिभंग की आशंका के चलते चालान कर दिया।