{"_id":"596d06a34f1c1b1e518b478c","slug":"181500317347-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेन-देन को लेकर तीन युवकों में झगड़ा, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेन-देन को लेकर तीन युवकों में झगड़ा, मारपीट
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
शामली।
कोतवाली शामली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर बलवा गेट के पास रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया।
कैराना निवासी तालिब और कालू का सहारनपुर निवासी आरिफ के साथ रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार शाम को शामली कोतवाली क्षेत्र में बलवा गेट के पास उनमें गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान किसी ने डायल-100 पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में भी तीनों युवक आपस में झगड़ने लगे। इस पर पुलिस ने तीनों युवकों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।
उधर, शहर के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी जहीर पुत्र यासीन और इसरार पुत्र इस्लाम निवासी गुलशन नगर के बीच मोबाइल फोन को लेकर गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले आई। जहीर और इसरार को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।