{"_id":"5942d6e04f1c1beb2f8b4764","slug":"181497552608-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपियों के घर कुर्की के नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपियों के घर कुर्की के नोटिस चस्पा
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना(शामली)। छह माह पूर्व तमंचे के बल पर महिला के साथ गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया है। कोर्ट से वारंट जारी होने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
दिसंबर 2016 में एक गांव में तीन आरोपियों ने घर में घुसकर अकेली महिला के साथ तमंचों के बल पर गैंगरेप किया था। पीड़िता ने अमजद और उसके भाई आजम और एक अन्य बिलाल के विरुद्ध थाना झिंझाना में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले को छह माह बीत गए, लेकिन आज तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। विवेचक एसआई नेमचंद ने बताया कि कोर्ट से आदेश प्राप्त करके बुधवार को तीनों आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई के नोटिस चस्पा कर दिए गए है। कोर्ट से आदेश प्राप्त करके जल्द ही तीनों के घरों की कुर्की की जाएगी।