18 लाख का गन्ना खा गया तौल लिपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन शुगर मिल के जोनल इंचार्ज अनिल कुमार और नरेश मलिक ने सोमवार शाम कैराना कोतवाली पहुंचकर आरोपी तौल लिपिकों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने बताया कि ग्राम भूरा के दो गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल लिपिक नौशाद ने किसानों का गन्ना तुलवाने के बाद करीब 5 हजार 434 कुंतल गन्ना ऊन शुगर मिल में नहीं भिजवाया, जिसकी कीमत 15 लाख 26 हजार रुपये बनती है।
वहीं, ऊंचा गांव स्थित क्रय केन्द्र के लिपिक तसलीम ने केंद्र पर पहुंचे गन्ने में से 1 हजार 18 कुंतल कम गन्ना शुगर मिल को भेजा, जिसकी कीमत 2 लाख 85 हजार रुपये होती है।
उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी नौशाद और तसलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।