फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   4 साल की बच्ची से दुराचार के प्रयास के आरोपी का चालान

4 साल की बच्ची से दुराचार के प्रयास के आरोपी का चालान

Sat, 09 Feb 2019 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
4 साल की बच्ची से दुराचार के प्रयास के आरोपी का चालान
कैराना। कस्बे में एक बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सात बजे कस्बे में एक शादी समारोह में फोटोग्राफी करने आया युवक मोहल्ले में अपने परिचित के घर पर पहुंच गया। आरोप है कि पड़ोस में घर के बाहर खेल रही एक चार वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ एकांत स्थान पर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और युवक को दबोच लिया। इसके बाद आरोपी की जमकर धुनाई की गई। सूचना पाकर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में बच्ची के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी नरेश निवासी ग्राम टिटौली थाना आदर्श मंडी के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed