{"_id":"5b3d1c964f1c1b0c278b481c","slug":"171530731670-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागज तैयार कर नाबालिग से रचाई शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी कागज तैयार कर नाबालिग से रचाई शादी
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी कागजात तैयार कर नाबालिग से रचाई शादी
जलालाबाद।
फर्जी कागजात तैयार कराकर नाबालिग लड़की से शादी कर ली है। न्याय के लिए लड़की के माता पिता दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय दिलाने की गुुहार लगाई है।
कस्बा निवासी एक किशोरी की उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र के अनुसार उसकी उम्र 14 वर्ष है। उसके आयु संबंधी फर्जी कागजात तैयार कराकर उसकी उम्र 19 वर्ष दिखाकर शादी कर ली गई है। क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा उनकी शादी दिल्ली में करा दी गई, जिसमें उनको बालिग दर्शाया गया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने कोर्ट में याचिका दायर की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस मामले में आरोपी राजेंद्र निवासी गांव डूंडुखेड़ा व जलालाबाद के मोहल्ला आर्यनगर निवासी आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किशोरी को बरामद करने की मांग की है।