फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हत्या से पूर्व ही पुलिस ने बंधन मुक्त कराया सांड

हत्या से पूर्व ही पुलिस ने बंधन मुक्त कराया सांड

Sun, 25 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
हत्या से पूर्व ही पुलिस ने बंधन मुक्त कराया सांड
झिंझाना (शामली)। पुलिस ने टपराना गांव के जंगल में छापा मारकर हत्या के लिए लाए गए सांड़ को मुक्त कराया। साथ ही दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर गोवंश की हत्या के लिए इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद कर लिए। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव टपराना के जंगल में गोवंश कटान किया जा रहा है। इंचार्ज अनिल पंवार ने पुलिस टीम को साथ लेकर मौके पर छापा मारा। वहां एक खेत में से दो आरोपियों को पकड़ा, जिन्होंने खेत में सांड़ को बांधकर डाल रखा था और उसकी हत्या की तैयारी में थे। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मौके से इस्लाम और उसके बेटे इनाम निवासी टपराना को गिरफ्तार किया गया है। पशु हत्या में प्रयुक्त होने वाले औजार भी बरामद किए गए हैं। सांड़ को बंधन मुक्त करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। दोनों को रविवार की दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed