फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रंगदारी के चारों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

रंगदारी के चारों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 08 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी के चारों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
उद्यमी से रंगदारी मामले में चारों आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

शामली। औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री मालिक से रंगदारी मांगने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि पांचवें आरोपी सतेंद्र को पुलिस अभी तलाश कर रही है।

29 नवंबर को औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चलाने वाले उद्यमी नरेश कुमार गिल की फैक्ट्री में बदमाशों ने लिफाफा चौकीदार को देकर 60 लाख की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद में बदमाशों ने 30 नवंबर तथा एक दिसंबर को कॉल कर नरेश से रंगदारी की मांग दोहराई थी। इससे पूरा परिवार दहशत में आ गया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर रंगदारी का खुलासा कर दिया था। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र, उसके पिता ओमपाल, गौरव पुत्र किरणपाल निवासी नान्नूखेड़ा और रविंद्र पुत्र बाबू, निवासी गांव टोडा थाना झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि पांचवां आरोपी सतेंद्र निवासी नान्नू खेड़ा इस मामले में फरार है। रंगदारी का मास्टरमाइंड अनुज उर्फ गंजा, निवासी तितावी मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर दिया। उधर, पांचवें आरोप सतेंद्र को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिशें डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed