फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शव के सुपुर्द-ए-खाक करने को लेकर फिर हुआ विवाद

शव के सुपुर्द-ए-खाक करने को लेकर फिर हुआ विवाद

Wed, 22 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
शव के सुपुर्द-ए-खाक करने को लेकर फिर हुआ विवाद
कैराना (शामली)। कब्रिस्तान की भूमि पर विवाद के चलते ग्रामीणों ने शव को दफनाने नहीं दिया। जिस पर बंगाली कश्यप समाज के लोग कोतवाली पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने कब्रिस्तान का विवाद निकाय चुनाव के कारण दो दिन बाद सुलझाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस्लामनगर निवासी बंगाली कश्यप समाज की 45 वर्षीय विधवा माया लंबे समय से बीमार चल रही थी। मंगलवार सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले महिला के शव को पास के कब्रिस्तान में दफनाने के लिए ले गए। उक्त कब्रिस्तान पर पहले से ही विवाद के चलते शव को दफनाने से मना कर दिया। जिसके बाद लोग कोतवाली में पहुंचे और पुलिस से गुहार लगाई। आरोप है कि कब्रिस्तान के एक हिस्से में पहले से ही हमारे समाज के लोग शव को दफनाते आए हैं। प्रशासन ने पहले भी कई बार कब्रिस्तान की पैमाइश कराने के आदेश दिए थे, लेकिन अब तक भी कब्रिस्तान का विवाद नहीं सुलझाया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बंगाली कश्यप समाज के लोगों को निकाय चुनाव में पुलिस की व्यस्तता के कारण दो दिन बाद प्रशासन के सहयोग से कब्रिस्तान की पैमाइश कराकर मामला निपटाने की बात कही। जिसके बाद बंगाली कश्यप समाज के लोग वापस चले गए और शव को अन्य जगह दफना दिया गया। इस दौरान कटार सिंह, अजब सिंह, श्याम सिंह, राजेश, बिजेंद्र, शेरसिंह, सरेश, लल्लन आदि बंगाली समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed