फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   धमकी दे रहे गोली मारने वाले, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

धमकी दे रहे गोली मारने वाले, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

Fri, 03 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
धमकी दे रहे गोली मारने वाले, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
एसपी से न्याय की गुहार लगाई
विज्ञापन

शामली।
एक माह पूर्व गोली मारने के मामले में आरोपी खुलेआम घूम रहे है और फैसला ना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले में सीओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

गांव लिसाढ़ निवासी रामबीर पुत्र बीरसेन ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह पंप का मिस्त्री है। 29 सितंबर को वह अपने बहनोई राजेंद्र के साथ गांव लौट रहा था। हसनपुर गेट के पास बाइक सवार दो युवक मिले थे। दोनों ने बाइक की लाइट खराब होने का बहाना बनाकर रोशनी के नाम पर उनकी बाइक पर पीछे-पीछे चलने लगे। आरोप है कि हसनपुर गांव के पास आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में आरोपी चाप सिंह तथा एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि एक माह बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस बात को लेकर पीड़ित के भाई ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया तो आरोप है कि आरोपियों ने उसको धमकाकर कोतवाली से भगा दिया। एसपी ने मामले में सीओ शामली एके सिंह को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed