{"_id":"59cfe48f4f1c1bc8538b53bf","slug":"171506796687-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-योगी को गाली देने वाली वीडियो वायरल, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोदी-योगी को गाली देने वाली वीडियो वायरल, हड़कंप
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सोशल मीडिया पर मोदी-योगी पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वाला वीडियो वायरल होने पर खलबली मच गई। बीजेपी नेताओं ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए एक युवक की वीडियो वायरल हो गई। वीडियो में एक युवक खेत में खड़ा हुआ है और गोवंश को खुला छोड़ने के मामले में दोनों को अपशब्द कह रहा है। यह वीडियो वायरल होने पर बीजेपी नेताओं में रोष उत्पन्न हो गया। शनिवार की शाम इस मामले में बीजेपी नेता राजू तोमर की ओर थाने में आरोपी युवक राजू पुत्र समंद्रा, निवासी गांव मालैंडी के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ओमप्रकाश ने आरोपी युवक के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।