{"_id":"59bc27ab4f1c1b9a688b4d87","slug":"171505503147-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह किलो डोडा के साथ दबोचा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह किलो डोडा के साथ दबोचा युवक
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नशीले पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार शाम गंगेरू चौकी इंचार्ज मेजर सिंह टीम के साथ गंगेरू-कांधला मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गंगेरू की ओर से आए युवक को रुकने का इशारा किया तो युवक खेतों के रास्ते भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसको हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी आरिफ कांधला क्षेत्र के गांव खेड़ा कुरतान का रहने वाला है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी के काम में आरिफ के साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं, उनके नाम पते मालूम कर गिरफ्तारी की जाएगी। शुक्रवार को पुलिस ने आरिफ को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।