{"_id":"5973a3014f1c1b412b8b46e7","slug":"171500750593-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खडंजा लगाने को लेकर मारपीट, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खडंजा लगाने को लेकर मारपीट, दो घायल
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खड़ंजा लगाने को लेकर मारपीट, दो घायल
झिंझाना।
गांव मसूरा में गली में खंड़जा लगाने को लेकर हुए विवाद में दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया्, जहां से उन्हें मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव मंसूरा में ब्लाक प्रमुख के कोटे से खड़ंजे का निर्माण कराया जा रहा हैं। खड़ंजा लगाने से पूर्व मिट्टी डालने को लेकर दो दिन पूर्व तासीम व लियाकत के पुत्रों में आपस में बहस हो गई थी। उस वक्त ग्रामीणों ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया था। तासीम ने शनिवार शाम को थाना झिंझाना में दी तहरीर में बताया कि फैसला होने के बाद शनिवार को आरोपी लियाकत व उसके पुत्रों ने घर में घुसकर उसके छोटे भाइयों शराफत व शाहरुख को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों घायलों को झिंझाना सीएचसी पर भर्ती कराया है। जहां से उन्हें मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।