{"_id":"59651dba4f1c1b197e8b46a0","slug":"171499798970-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमला करने के आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमला करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा हमलावर
कैराना। दो माह पहले अलीपुर के ग्राम प्रधान के भाई पर रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आठ मई को अलीपुर के ग्राम प्रधान फरमान अली का छोटा भाई फुरकान बाइक से कैराना से अपने गांव लौट रहा था। गांव के बाहर ही आधा दर्जन लोगों ने रंजिश के चलते फुरकान पर जानलेवा हमला कर दिया था। बाद में पीड़ित फुरकान ने कोतवाली में छह हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें से दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मंगलवार सुबह मामले में वांछित सत्तार उर्फ जमील निवासी अलीपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।