{"_id":"5953ff0d4f1c1bb70b8b45b5","slug":"171498677005-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवको को तांक झांक से मना किया तो की गाली-गलोज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवको को तांक झांक से मना किया तो की गाली-गलोज
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना(शामली)। मकान में ताक झांक करने के विरोध पर चार युवकों ने पीड़ित परिवार के साथ गाली-गलौज की। फिर अपने साथियों के साथ घर में घुसकर युवक और उसकी गर्भवती पत्नी तथा मां को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी आरिफ ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार शाम छह बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच चार युवक वहां आए तथा घर के अंदर ताक झांक करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद ही चारों आरोपी आधा दर्जन युवकों के साथ लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस आए और उसकी गर्भवती पत्नी साजिदा और मां मुन्नी को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में मोहल्ले वालों के आ जाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायलों का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी।