{"_id":"59496c914f1c1bbc468b488a","slug":"171497984145-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण करने वालों को जमकर हड़काया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण करने वालों को जमकर हड़काया
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
कैराना।
ईद के त्योहार को देखते हुए एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बाजारों में अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों को जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा अतिक्रमण करने वाले 50 से अधिक रेहड़ी वालों व दुकानदारों का धारा 34 के तहत चालान किया गया।
मंगलवार को एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा के निर्देश पर कोतवाली पर तैनात एसएसआई अमन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के मुख्य बेगमपुरा बाजार, चौकबाजार, जोड़वा कुआं, मीना मार्केट पुराना बाजार में घूमकर कर बाजार में अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित किया। पुलिस ने दुकानों के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों को भी जमकर हड़काया। पुलिस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने लगभग 50 से अधिक दुकानदारों व रेहड़ी वालों के नाम नोट करने के साथ ही धारा 34 के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने इसके आलावा अतिक्रमण करने वालों को साथ ही भविष्य में अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी। इस दौरान बाजार जोड़वां कुआ से पुलिस ने लावारिस खड़ी एक स्पलेंडर बाइक को कब्जे में लिया।