फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   वाहन चोरों से बरामद हुई आठ मोटर साइकिलें

वाहन चोरों से बरामद हुई आठ मोटर साइकिलें

Tue, 13 Jun 2017 12:33 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोरों से बरामद हुई आठ मोटर साइकिलें
कैराना। पुलिस ने गश्त के दौरान वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस और चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि रविवार दोपहर गश्त के दौरान पर भूरा चुंगी धर्म कांटे के पास से बाइक सवार दो युवकों को रोक कर तलाशी ली गई। एक युवक के पास से तमंचा 315 बोर व दो कारतूस तथा दूसरे युवक के पास से छुरी बरामद हुई। आरोपी दोनों युवक बाइक के कागजात भी नहीं दिखा पाए। इसके बाद गहन पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपियों के पास से मिली बाइक चोरी की है। गिरफ्तार आरोपी संजय और असजद कैराना क्षेत्र के गांव गोगवान के रहने वाले हैं। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर गोगवान गांव से सात मोटर साइकिलें और बरामद की गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उक्त मोटर साइकिलें शामली, कैराना और हरियाणा से चोरी करके लाई गई थी। उक्त दोनों आरोपी इन मोटर साइकिलों को अब बेचने की फिराक में लगे हुए थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी संजय पूर्व में भी दो बार बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed