{"_id":"5c800deebdec222dcc57616c","slug":"161551896046-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के नाम पर परेशान करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के नाम पर परेशान करने का आरोप
विज्ञापन
कांधला। एलम नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभासदों के साथ थाने पहुंचकर विद्युत चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान करने और वसूली का आरोप लगाते तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कस्बा एलम वार्ड-1, प्रेमनगर में कुछ लोग विद्युत चेकिंग कर रहे थे। आरोप है कि कस्बे में पिछले कई दिनों से विद्युत चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। इस बात की शिकायत कुछ लोगों ने वार्ड सभासद से की। सभासद ने चेकिंग कर रहे लोगों से जेई के बारे में जानकारी मांगते हुए आई कार्ड मांगे। सभासद के अनुसार कई बार विद्युत चेकिंग के नाम पर ठग लोगों से वसूली कर ले जा चुके हैं, लेकिन आई कार्ड मांगे जाने पर ये लोग आगबबूला हो गए और अभद्रता करने लगे। मामले की सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा पंवार के साथ ही अन्य सभासदों को दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी सभासदों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने कोई सुनवाई न करते हुए तहरीर लेने से भी मना कर दिया । पुलिस की कार्यप्रणाली से सभासदों में रोष व्याप्त है इन लोगों ने उच्चधिकारियों से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उधर, जेई अनिल पटेल ने भी तहरीर देकर बताया कि कस्बे में आए दिन चेकिंग करते समय कुछ लोग विरोध कर सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे हैं। बुधवार को कई सभासद और नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी इन लोगों का साथ दिया। कुछ लोगों ने संविदा कर्मियों के साथ में मारपीट की। मामले में थाना प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि उन्हें दोनों ओर से तहरीर मिली है जांच पड़ताल के बाद पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।