{"_id":"5c5726d9bdec222ee07371ee","slug":"161549215449-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण पर फायरिंग कर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण पर फायरिंग कर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन में ग्रामीण पर तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांव लिलौन निवासी आसिफ ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शुक्रवार रात को अपने घर पर सो रहा था। उसी समय गांव निवासी इरफान ने अपने दो साथियों के साथ घर पर आकर उस पर तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी इरफान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। आरोपी इरफान को जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल का कहना है कि फिलहाल आरोपी से तमंचा बरामद नहीं हुआ है। आरोपी को पूछताछ के लिए कस्टड़ी रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।