फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रायफल लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को मिला डीजीपी प्रशंसा पत्र

रायफल लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को मिला डीजीपी प्रशंसा पत्र

Fri, 25 Jan 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
रायफल लूटकांड का खुलासा करने वाली टीम को मिला डीजीपी प्रशंसा पत्र
गणतंत्र दिवस पर चार उपनिरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान
विज्ञापन

शामली। गणतंत्र दिवस पर शामली जिले के चार उपनिरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को डीजीपी द्वारा प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी पांच माह पहले हुई रायफल लूट कांड का खुलासा करने में शामिल रहे हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था आनंद कुमार ने प्रदेश के सभी जिलों में सराहनीय सेवा देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की सूची जारी की है। सूची में शामिल पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया जाएगा। लखनऊ से जारी हुई सूची में शामली जिले के उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह, सुनील कुमार, जोगेंद्र सिंह और कर्मवीर सिंह, मुख्य आरक्षी दुर्वेश कुमार, आरक्षी नितिन कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं। वर्तमान में उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह आदर्श मंडी थाना प्रभारी हैं। उपनिरीक्षक सुनील कुमार का सहारनपुर जिले में स्थानांतरण हो चुका है। जोगेंद्र सिंह सर्विलांस प्रभारी और सत्यपाल सिंह स्वाट प्रभारी है। दुर्वेश कुमार और नितिन स्वाट टीम में है, जबकि राहुल सर्विलांस सेल में तैनात है। शामली जिले की सूची में पूर्व में शामली के एसपी रहे दिनेश कुमार पी इस समय सहारनपुर के एसएसपी है। जिले में सम्मान पाने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मी तीन अक्तूबर को झिंझाना के चौसाना क्षेत्र में हुए रायफल लूटकांड का खुलासा करने में शामिल रहे हैं। उस घटना में बाइक सवार बदमाशों ने सिपाही और होमगार्ड पर हमला कर उनकी दो रायफलें लूट ली थी। तत्कालीन एसपी दिनेश कुमार पी के निर्देशन में पुलिस टीम ने इस लूटकांड का खुलासा किया था। इस मामले में पांच आरोपी जेल में बंद है। रायफल लूट के आरोपियों का संबंध खालिस्तान लिब्रेशन फ्रंट से होना पाया जाने पर यह मामला शासन स्तर पर गूंजा था। शासन के निर्देश पर इस कांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है। जिला मुख्यालय पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में यह सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed