{"_id":"5c47548fbdec2273a5195eb2","slug":"161548178575-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से दस पेटी कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से दस पेटी कच्ची शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से दस पेटी कच्ची शराब बरामद
झिंझाना। पुलिस ने करनाल हाईवे स्थित बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान कार से दस पेटी हरियाणा मार्का कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब और कार को सीज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
सोमवार को झिंझाना पुलिस के बिड़ौली चौकी प्रभारी और आनंद कुमार इंस्पेक्टर आबकारी ने टीम को साथ लेकर शाम करनाल हाईवे पर बिड़ोली चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रहे थे। हरियाणा की ओर से आ रही कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर गांव उदपुर के निकट गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर दस पेटी हरियाणा मार्का कच्ची शराब बरामद हुई। बिडौली चौकी प्रभारी दरोगा अनिल पवांर ने बताया की पकड़ा गया चालक विनोद कुमार पुत्र पालेराम निवासी गांव झाम्बा थाना नीलोखेड़ी जनपद करनाल हरियाणा है, जो कार में उक्त शराब को चौसाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में शादी में मेहमानों के लिए लेकर जा रहा था।