फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्ट्रियों पर प्रशासन की छापेमारी

औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्ट्रियों पर प्रशासन की छापेमारी

Wed, 05 Dec 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्ट्रियों पर प्रशासन की छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक का सामान बाजार में बिक रहा है। एसडीएम ने वाणिज्यकर विभाग और प्रदूषण विभाग की टीम के साथ कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक की पत्तल आदि क्राकरी का सामान बनाने वाली पांच फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। अनियमितता मिलने पर फैक्टरियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और तैयार माल को जब्त कर लिया।

बुधवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देश पर एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा की अगुवाई में डिप्टी वाणिज्यकर विभाग, प्रदूषण विभाग और सीओ राजेश कुमार तिवारी ने भारी पुलिसबल के साथ कंडेला स्थित औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक का सामान बनाने वाली पांच फैक्टरियों पर छापेमारी की। टीम एक के बाद एक पांचों फैक्टरियों पर गई। एसडीएम ने बताया कि सभी में प्लास्टिक का सामान बनता हुआ मिला। यहां प्लास्टिक की पत्तल, कटोरी आदि सामान बन रहा था। फैक्टरियों के कागजों और प्रदूषण की गहनता से जांच की गई। मौके पर जो प्लास्टिक का तैयार सामान मिला, उसे जब्त कर लिया गया। फैक्टरियों में प्रतिबंधित सामान बनाने का कार्य भी बंद करा दिया गया। छापे में पांचों फैक्टरियों में प्लास्टिक का सामान बन रहा था जो नियमानुसार गलत है। एएमए जिला पंचायत द्वारा उनका 25-25 हजार रुपये का चालान कर दिया गया। फैक्टरी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कच्चे माल को तीन दिन में निष्क्रिय कर दें। फिलहाल कोई फैक्टरी सील नहीं की गई है। यदि आगे भी इनमें काम जारी रहा तो उस पर भी विचार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed