{"_id":"5bca1c57bdec2269bd069d65","slug":"161539972183-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिभंग की आशंका में आठ लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शांतिभंग की आशंका में आठ लोग गिरफ्तार
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिभंग की आशंका में आठ लोग गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
दो दिन पूर्व गांव काकौर में ग्राम प्रधान के पुत्र पर जानलेवा हमले के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसी मुकदमे की रंजिश के चलते शुक्रवार सुबह फिर से दोनो पक्षों के बीच गालीगलौज के बाद डंडे चल गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रधान पक्ष के खुर्शीद व असलम और दूसरे पक्ष से मेहरबान, मुन्शाद, शहजाद व जुनैद निवासी काकौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, गांव अलीपुर निवासी सादिक व कादिर अपनी भाभी के साथ मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने मौके से दोनो युवकों को गिरफ्तार करके शांतिभंग की आशंका के आरोप में मजिस्ट्रेट समक्ष पेश कर दिया।