फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कब्र को खुर्द-बुर्द करने का आरोप, कई मामलो मे आठ का चालान

कब्र को खुर्द-बुर्द करने का आरोप, कई मामलो मे आठ का चालान

Wed, 29 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कब्र को खुर्द-बुर्द करने का आरोप, कई मामलो मे आठ का चालान
कब्र को खुर्द-बुर्द करने का आरोप
विज्ञापन

चौसाना। गढ़ी हसनपुर में एक युवक ने मकबरे पर बनी कब्र को खुर्द-बुर्द कर दिया। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया।
बुधवार को चौसाना के गांव गढ़ी हसनपुर में पीर की कब्र है, जिसे मकबरे का रूप दिया गया है। कब्र को दादा-दिलावर के नाम से जाना जाता है। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने कब्र को खुर्द-बुर्द किया। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। चौसाना चौकी प्रभारी नेमचंद सिंह का कहना है एक आरोपी को पकड़ा है। जांच की जा रही है। मामला दोनो पक्षों की पुरानी रंजिश का लग रहा है। चौसाना क्षेत्र के गढ़ी हसनपुर में दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चला आर रहा था, जिसको लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन समझौते के बाद भी दोनों पक्ष आपस में झगड़ने लगे। पुलिस ने दोनो पक्षों के छह लोगो को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ओमपाल ,तेजपाल ,सौरव प्रमोद, मुकेश व राहुल की शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। वहीं, इदरीश गढ़ी हसनपुर ने गांव में ही एक पीर पर जाकर उसके मकबरे व कब्र को खुर्द-बुर्द कर दिया था, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस ने इद्रीश को हिरासत में ले लिया है। गुलबहार का विवाद होगया। वह गाव के सैलून पर बाल कटा रहा था। किसी बात को लेकर सैलून संचालक से झगड़ने लगा, जिस पर कहासुनी हुई तो गुलबहार ने सैलून संचालक पर हमला कर दिया। सैलून संचालक के हाथ में कैंची को घुसा दिया। पुलिस ने तीनों ही मामले में आठ लोगों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed