फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दलितों के आंदोलन के बाद दूसरे दिन भी पुलिस रही अलर्ट

दलितों के आंदोलन के बाद दूसरे दिन भी पुलिस रही अलर्ट

Wed, 04 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
दलितों के आंदोलन के बाद दूसरे दिन भी पुलिस रही अलर्ट
थानाभवन। सोमवार को एससी-एसटी एक्ट को पूर्व की भांति लागू रखने की मांग को लेकर दलित समाज के लोगों ने दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़ दिया था। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए थे। इस पर स्थानीय पुलिस ने डायल-100 की गाड़ियों को मंगलवार की सुबह से ही गश्त में जुटा दिया था। सतर्कता को देखते हुए 100 डायल में दो-दो अतिरिक्त सिपाही बैठाए गए थे। यही नहीं दिनभर एक सेक्शन पीएसी बल दरोगा सुशील त्यागी के नेतृत्व में थाने में तैनात रही। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने बताया कि माहौल शांत है, फिर भी चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed