फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लिफ्ट लेकर नकदी और मोबाइल फोन लूटे

लिफ्ट लेकर नकदी और मोबाइल फोन लूटे

Thu, 27 Jul 2017 12:50 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट लेकर नकदी और मोबाइल फोन लूटे
बाबरी/शामली।
विज्ञापन

थाना बाबरी क्षेत्र में दो दिन पूर्व बदमाशों ने लिफ्ट लेकर कार चालक और उसके साथी से नकदी तथा मोबाइल फोन लूट लिए। जंगल में एक स्थान पर ले जाकर उनको पीटा तथा नंगा करके अश्लील क्लिप बनाई। इतना ही नहीं, पीड़ित युवकों के परिजनों को कॉल करके छह लाख रुपये की मांग की। पीड़ितों ने बाबरी थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मुजफ्फरनगर जनपद के थाना बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला निवासी जाबिर गत 24 जुलाई को अपनी बहन हमशीरा की ससुराल भैंसानी इस्लामपुर में आया था। रात में वह कार चालक अंकित शर्मा के साथ गांव लौट रहा था, तो बाबरी कैड़ी बस स्टैंड पर दो युवकों ने उनसे लिफ्ट मांगी। बाबरी से आगे निकलने के बाद पीछे बैठे दोनों बदमाशों ने तमंचा तानकर कार रुकवा ली। इसके बाद कार को पीपलहेड़ा मार्ग पर एक ट्यूबवेल पर ले गए। आरोप है कि वहां बदमाशों ने जाबिर और अंकित को पीटा तथा नंगा करके मोबाइल फोन से अश्लील क्लिप भी बनाई।
विज्ञापन

बदमाशों ने जाबिर से 51,100 रुपये और दो मोबाइल फोन तथा चालक अंकित शर्मा से दो मोबाइल फोन लूट लिए। जाबिर ने बताया कि बदमाशों ने उसे भगवा रंग के कपड़े पहना दिए। इतना ही नहीं उसके परिजनों को कॉल करके बदमाशों ने कहा कि हम बाबरी थाने से बोल रहे हैं, यदि जाबिर को छुड़ाना है तो छह लाख रुपये लेकर आ जाओ। हालांकि इसके बाद बदमाश उन्हें और उनकी कार छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जाबिर और अंकित शर्मा ने सपा नेता गुलाम मोहम्मद जौला के साथ बाबरी थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसओ बाबरी समय सिंह का कहना है कि मामले की सूचना मिली थी। घटनास्थल थानाभवन थाना क्षेत्र का है। इस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

बाबरी पुलिस ने दो वारंटी दबोचे
बाबरी। थाना बाबरी पुलिस ने गांव भाज्जू निवासी संजय पुत्र सुरेश बालियान और अनुज पुत्र दिलशेर निवासी बुटराड़ा को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। दोनों आरोपियों को बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश कर दिया गया।


पशु व्यापारी दे रहा धमकी
बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी ओमवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बाबरी निवासी पशु व्यापारी को आठ माह पूर्व उसने अपनी भैंस 60 हजार रुपये में बेची थी। पशु व्यापारी ने 10 हजार रुपये दे दिए, लेकिन बाकी रकम नहीं दे रहा है। कई बार मांगने पर भी पैसे नहीं दिए। मंगलवार को फोन पर उससे रुपयों की मांग की, तो उसने अभद्रता कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed