फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवैध कब्जे की जांच करने गांव में पहुंची टीम

अवैध कब्जे की जांच करने गांव में पहुंची टीम

Thu, 27 Jul 2017 12:46 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जे की जांच करने गांव में पहुंची टीम
कैराना।
विज्ञापन

गांव ऐरटी में सरकारी नाले और तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
गांव ऐरटी निवासी वेदप्रकाश ने तहसील दिवस में शिकायत की थी कि गांव में सरकारी नाले व तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। जिस कारण उनके पड़ोस में हर समय गंदगी रहती है। बुधवार को तहसीलदार अभय राज पांडेय ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान तहसीलदार ने शिकायत कर्ता व आरोपी पक्ष को भी मौके पर बुला लिया। तहसीलदार के सामने ही दोनो पक्षों के बीच बहस होने लगी। मामला बढ़ता देख तहसीलदार ने दोनों पक्षों को हड़काते हुए शांत रहने की हिदायत दी। तहसीलदार ने बताया कि तालाब की भूमि पर अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी थी। जबकि नाले पर अवैध कब्जा नहीं पाया गया।
- साबिर जंधेडी की धरपकड़ को चला अभियान
कैराना।
पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाश साबिर जंधेडी मंगलवार रात हरियाणा से कैराना की तरफ आने वाला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने रात में घेराबंदी की, लेकिन साबिर हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

शातिर बदमाश साबिर जंधेडी की तलाश में कई जिलों की पुलिस मशक्कत कर रही है। रविवार को भी पुलिस ने गांव बराला में एक मकान पर छापा मारा था, जहां साबिर के छिपे होने की सूचना मिली थी। वहीं, मंगलवार रात 10 बजे साबिर जंधेडी के हरियाणा से यूपी में आने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में शामली कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम, कांधला प्रभारी उमेश रोरिया व कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने पुलिस बल के साथ यमुना तटबंध व यमुना के बीच से आने वाले रास्तो की खाक छानी। इस दौरान पुलिस ने खादर क्षेत्र के गांव खुरगान, जंधेडी, बरनावी, अकबरपुर सुनहेटी, बसेडा आदि में संभावित ठिकानों व नलकूपों पर दबिश डाली। चार घंटे तक चले इस आपरेशन के बाद साबिर हाथ नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed