{"_id":"59627ba74f1c1b842e8b46b6","slug":"161499626407-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग की रखवाली कर रहे ठेकेदार को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाग की रखवाली कर रहे ठेकेदार को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाग ठेकेदार को गोली मारी
ऊन। गांव हथछोया में पूर्व प्रधान रामपाल का आम का बाग है। जिसे हथछोया निवासी अब्बास पुत्र मूदा ने ठेेके पर ले रखा है। शनिवार रात अब्बास अपने साथियों के साथ बाग की रखवाली कर रहा था। करीब एक बजे अब्बास ने बाग में तीन अज्ञात व्यक्ति घूमते देखे। अब्बास ने उनकी तरफ टॉर्च की रोशनी डाली तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही बाग की रखवाली कर रहे साथियो की अब्बास की तरफ दौड़े। गोली अब्बास के पैरों में लगी थी। सूचना पर चौकी प्रभारी नरेश राणा मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।